Balak Shabd Roop

बालक शब्द रूप | Balak Shabd Roop

बालक शब्द रूप | Balak Shabd Roop :- इस लेख में हम बालक शब्द रूप | Balak Shabd Roop लिखने व याद करने के आसान तरीके के बारे में बताएंगे। यदि आपने संस्कृत भाषा पढ़ी है, तो आपने शब्द रूप  के बारे में जरूर सुना होगा, क्योंकि बालक शब्द रूप छोटी कक्षा से लेकर ऊंची कक्षाओं तक बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि संस्कृत भाषा को समझने व जानने के लिए यह सबसे बेसिक पढ़ाई है।

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो Balak Shabd Roop आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं और जानते हैं बालक शब्द रूप कैसे याद करें, शब्द रूप किसे कहते हैं, शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है।


शब्द रूप किसे कहते हैं ? | शब्द रूप क्या है ?

शब्द रूप किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। यह परिवर्तन शब्द के लिंग, वचन और कारक के आधार पर होते हैं। जब हम किसी वाक्य में किसी शब्द का प्रयोग करते हैं, तो उस शब्द को वाक्य के अन्य शब्दों के साथ सही तरीके से जोड़ने के लिए हमें उसे उचित विभक्ति में रखना होता है।

सरल शब्दों में कहें तो शब्द रूप का मतलब है, शब्दों के अलग-अलग रूप यानी शब्दों में वचन और विभक्ति के अनुसार होने वाले परिवर्तनों को शब्द रूप कहते हैं।

उदाहरण के लिए है :-

लड़का शब्द का प्रयोग करते समय:

  • एक लड़का – एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
  • लड़के को – एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
  • लड़कों के लिए – बहुवचन, पुल्लिंग, अधिकरण कारक

शब्द रूप क्यों महत्वपूर्ण है ?

कई ऐसे कारण है, जिनकी वजह से शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जैसे कि – शब्द रूप के बिना हम सही वाक्य नहीं बना सकते हैं। शब्द रूप का सही प्रयोग भाषा की शुद्धता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त शब्द रूप के माध्यम से हम अपने विचारों को स्पष्ट और सटीक तरीके से व्यक्त कर सकते हैं।


शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है ?

शब्द रूप को मुख्यतः तीन भागों में बांटा गया है :-

लिंग (Gender) –

यह शब्दो के पुरुषत्व या स्त्रीत्व को दर्शाता है। हिंदी में मुख्यतः तीन लिंग होते हैं। जैसे –

 

  • पुल्लिंग
  • स्त्रीलिंग
  • नपुंसकलिंग

वचन (Number) –

यह शब्द के विभिन्न वचनों  को दर्शाता है। जैसे –

 

  • एकवचन
  • द्विवचन
  • बहुवचन

कारक (Case) –

यह बताता है, कि कोई शब्द वाक्य में क्या भूमिका निभा रहा है। हिंदी में 8 कारक होते हैं जैसे –

  • कर्ता
  • कर्म
  • करण
  • अधिकरण
  • सम्बन्ध
  • अपादान
  • संप्रदान
  • सम्बोधन

इन तीनों के आधार पर ही किसी शब्द का शब्द रूप निर्धारित होता है। उदाहरण के लिए, “लड़का” शब्द का शब्द रूप पुल्लिंग, एकवचन और कर्ता कारक में “लड़का” होगा, जबकि द्विवचन और कर्म कारक में “लड़कों” होगा।


बालक शब्द रूप | Balak Shabd Roop

बालक शब्द एक अकारांत पुल्लिंग संज्ञा है।  जिसका शब्द रूप कुछ इस तरह है। इन्हें अच्छे से समझ लेने से संस्कृत भाषा में वचनों के अनुसार ही शब्दों को वाक्य में सरलता के साथ प्रयोग किया जा सकता है।

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालकः बालकौ बालकाः
द्वितीया बालकम् बालकौ बालकान्
तृतीया बालकेन बालकाभ्याम् बालकैः
चतुर्थी बालकाय बालकाभ्याम् बालकेभ्यः
पंचमी बालकात्/बालकाद् बालकाभ्याम् बालकेभ्यः
षष्‍ठी बालकस्य बालकयोः बालकानाम्
सप्‍तमी बालके बालकयोः बालकेषु
सम्बोधन हे बालक! हे बालकौ! हे बालकाः!

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं ? | अकरांत पुलिंग संज्ञा शब्द क्या होता है ?

जैसा कि हमने ऊपर बताया बालक शब्द एक अकारांत पुल्लिंग संज्ञा है दरअसल सभी आकारांत पुलिंग संज्ञा शब्दों के रूप बिल्कुल एक ही समान बनते हैं। दरअसल अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनके अंत में ‘अ’ का वर्ण आता है और वे पुल्लिंग होते हैं। जैसे –

  • राम
  • श्याम
  • जनक
  • छात्र
  • बालक
  • देव
  • बाल
  • ईश्वर
  • दिवस
  • शिष्य

Balak Shabd Roop with Hindi meaning | बालक शब्द रूप हिंदी अर्थ के साथ

यदि आप अभी नया नया संस्कृत भाषा सीख रहे हैं, तो आपको ना केवल संस्कृत में बालक शब्द रूप समझने की आवश्यकता है बल्कि इनके हिंदी अर्थ भी जानना अति आवश्यक है ताकि वाक्य में इन शब्दो का प्रयोग वाक्यों में सही तरह से कर सके। यहाँ हैं बालक शब्द रूप हिंदी अर्थ के साथ बता रहे हैं ताकि आपको इसे समझने में आसानी हो सके।

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालकः (बालक, बालक ने) बालकौ (दो बालकों, दो बालकों ने) बालकाः (अनेक बालकों, अनेक बालकों ने)
द्वितीया बालकम् (बालक को) बालकौ (दो बालकों को) बालकान् (अनेक बालकों को)
तृतीया बालकेन (बालक से, बालक के द्वारा) बालकाभ्याम् (दो बालकों से, दो बालकों के द्वारा) बालकैः (अनेक बालकों से, अनेक बालकों के द्वारा)
चतुर्थी बालकाय (बालक को, बालक के लिए) बालकाभ्याम् (दो बालकों को, दो बालकों के लिए) बालकेभ्यः (अनेक बालकों को, अनेक बालकों के लिए)
पंचमी बालकात्/बालकाद् (बालक से) बालकाभ्याम् (दो बालकों से) बालकेभ्यः (अनेक बालकों से)
षष्‍ठी बालकस्य (बालक का, बालक के, बालक की) बालकयोः (दो बालकों का, दो बालकों के, दो बालकों की) बालकानाम् (अनेक बालकों का, अनेक बालकों के, अनेक बालकों की)
सप्‍तमी बालके (बालक में, बालक पर) बालकयोः (दो बालकों में, दो बालकों पर) बालकेषु (अनेक बालकों में, अनेक बालकों पर)
सम्बोधन हे बालक! (हे बालक!) हे बालकौ! (हे दो बालकों!) हे बालकाः! (हे अनेक

बालक शब्द रूप कैसे याद करें ?

बालक शब्द रूप को आसानी से याद करने के लिए हम यहां पर कुछ आसान सा ट्रिक बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप किसी भी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा को आसानी से लिख सकते हैं व उन्हें याद कर सकते है। आप किसी भी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द में इस ट्रिक का प्रयोग कर सकते है।

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा : आः
द्वितीया म् आन्
तृतीया येन भ्याम् ऐः
चतुर्थी आय भ्याम् एभ्यः
पंचमी आत् भ्याम् एभ्यः
षष्‍ठी स्य योः आनाम्
सप्‍तमी योः एषु
सम्बोधन हे बालक! हे बालकौ! हे बालकाः!

निष्कर्ष :-

आज का यह लेख बालक शब्द रूप | Balak Shabd Roop यही तक समाप्त होता है। आज के इस लेख में हमने आपको शब्द रूप किसे कहते हैं, बालक शब्द रूप कैसे याद करें, अकारांत पुल्लिंग संज्ञा क्या होती है उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

उम्मीद करते हैं, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। लेकिन इसके बावजूद यदि इस लेख से संबंधित आप और अधिक जानकारी चाहते हैं, तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपनी प्रश्न पूछ सकते हैं। परंतु यदि यह लेखक आपको पसंद आया है, तो इसे जितना हो सके उतना अधिक शेयर जरूर करें।


FAQ’S :-

Q1. बालक का स्त्रीलिंग शब्द क्या है ?

Ans - बालक का स्त्रीलिंग शब्द बालिका होता है।

Q2. आकारांत पुलिंग संज्ञा क्या होती है ?

Ans - अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं, जिनके अंत में 'अ' का वर्ण आता है और वे पुल्लिंग होते हैं।

Q3. शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है ?

Ans - शब्द रूप को दो भागों में बांटा गया है - विकारी शब्द रूप और अविकारी शब्द रूप।

Q4. बालक पढ़ता है को संस्कृत में कैसे लिखेंगे ?

Ans - बालक पढ़ता है को संस्कृत में लिखेंगे बालकः पठति।

Q5. बालक की षष्ठी विभक्ति क्या है ?

Ans - बालक की षष्ठी विभक्ति क्या है बालकस्य, बालकयोः, बालकानाम्।

Read Also :-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *